Indian Army me officer kaise bane


Hello Friends , कैसे  हो आप सब , उम्मीद है अच्छे ही होंगे | मै आज की इस post में बताने जा रहा हूँ | की Army में Officer कैसे बने ? यदि आप भी Army में जाने का जूनून रखते हो तो इस Post को जरुर पढ़े और अपने दोस्तों के साथ जरुर share करे |
Indian Army भारतीय जवानों को army में कैरियर बनाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। Indian Army  में मुख्य रूप से दो प्रकार से Join किया जा सकता है Soldier Recruitment  के द्वारा तथा army officer Entry Scheme  के द्वारा। Soldier Recruitment  के द्वारा इंडियन आर्मी जॉइन करने का तरीका, Eligibility Test  बिल्कुल अलग है और आज हम इस पोस्ट में Indian army officer Entry Scheme  के बारे में बात करेंगे Indian Army  में दो प्रकार के कमीशन होते है 
  • Short Service Scheme
  • Permanent Service Scheme
INDIAN ARMY OFFICER ENTRY SCHEME:-

Army officer Permanent Commission Entry Scheme


  

1. National Defence Academy  (NDA) Entry Scheme  

NDA एंट्री स्कीम के द्वारा केवल Indian Army  में ही नही बल्कि तीनो सेनाओं Indian Army , Navy & Airforce  को Join किया जा सकता है। NDA Entry Scheme के लिए Candidates  12th Class  के दौरान ही Apply  कर सकते है तथा UPSC ( Union Public Service Commission  ) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा को Pass करना होता है। लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेट को SSB (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) Interview  को पास करना होता है जो कि 5 दिन का एक Personality इवैल्यूएशनTest होता है। NDA Entry  के जरिये Selected candidates  को NDA (National defence academy ) में 3 वर्ष की Training  के लिए भेजा जाता है तथा इसी Periods  के दौरान Candidates  को Graduation भी कराई जाती है। NDA में Training  के पश्चात Cadets को IMA देहरादून (आर्मी), Indian Naval Academy ज़हीमल, कन्नूर ( Navy) तथा Airforce Academy  हैदराबाद में भेज दिया जाता है


इन तीनो अकेडमी में ARMY , NAVY , AIRFORCE की Training एक वर्ष के लिए करवाई जाती है। NDA Exam वर्ष में 2 बार UPSC द्वारा conduct किया जाता है।
और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

2. Technical Entry Scheme ( TES)

NDA Entry की तरह यह Entry scheme भी 12वी के आधार पर होती है। NDA में Arts , Commerce , & Science तीनो Stream  के Student apply कर सकते है परन्तु Technical  army officer Entry scheme  में Physics, Chemistry तथा maths होना अनिवार्य है तथा तीनो सब्जेक्ट्स में कुल 70% Marks होने चाहिए। TES( technical Entry Scheme ) के लिए कोई भी Exams Conduct नही किया जाता है 12वी कक्षा के Marks के आधार पर Cut- off  Recruitment Board  द्वारा निर्धारित की जाती है तथा Cut-off में आने वाले Candidates को SSB Interview के लिए Call लेटर भेजा जाता है। SSB Interview तथा Medical fit candidates  को merit list के आधार पर select किया जाता है।



TES की Training 5 वर्ष की होती है जिसमे शुरू में 1 वर्ष की Basic Militry Training, Officer Training Academy (OTA) गया में होती है। इसके पश्चात 3 वर्ष की 
Technical Training  होती है जिसमे Cadets को इंजीनियरिंग डिग्री भी मिलती है। 3 वर्ष की Technical training cmplete  होने के बाद 1 वर्ष की Training CME पुणे, MCTE  तथा MCEME सिकंदराबाद में होती है।

3. Combined Defence Services Examination ( CDS EXAM )

CDSE entry में apply करने के लिए candidates के पास Graduation Degree होना अनिवार्य है, Graduation में Final Year के Students भी CDS एंट्री के लिए apply कर सकते है। CDS Entry में apply करने वाले Candidates केवल Army में ही जाते है। NDA की तरह CDS का Exam भी Union Public Service Commission ( UPSC ) द्वारा वर्ष मे 2 बार आयोजित किया जाता है तथा लिखित परीक्षा, SSB Interview पास तथा Medical fit Candidates को Merit के आधार पर Select किया जाता है। CDSE Entry Candidates  की Training IMA Dehradun में 18 महीने होती है तथा पासिंग आउट परेड (POP) से पहले Zentalmen cadets को Arms तथा Services allot कर दी जाती है।

4. Technical Graduate Course (TGC) Entry

यह army officer Entry Scheme भी Graduation के आधार पर होती है। जिन छात्रों ने BE( Bachelor of Engineering) & B. Tech (Bachelor of Technology) Complete कर लिया है या BE तथा B Tech के Final Year के student है वो TGC के लिए apply कर सकते है। TGC Entry Notification भी वर्ष में 2 बार November – December तथा May – June में निकलते है। TGC Entry Candidates को भी SSB  Interview पास करना होता है और TGC Entry Candidates  की training IMA देहरादून में 1 वर्ष की होती है तथा उसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के Rank पर Commission किया जाता है।

5. AEC Men

AEC Men एंट्री में केवल वही Candidates Apply कर सकते है जिन्होंने MA, M.COM, M.Sc, MBA, MCA First या second division से पास किया है Notification में आपको Education से सम्बंधित पूरी Information मिलेगी। इस army officer entry scheme में Final year में study कर रहे Candidates apply  नही कर सकते है। AEC Men entry scheme की ट्रेनिंग भी 1 year की होती है जो कि IMA देहरादून में होती है। IMA देहरादून में Reporting  के पश्चात Candidates को short service commission के आधार पर training कराई जाती है। training के successfully समाप्त होने पर permanent commission दिया जाता है। Candidates को Training के समय से ही लेफ्टिनेंट ranks की salary लागू हो जाती है जो कि Training complete होने के पश्चात इकट्ठा मिलती है।

Army officer Short Service Commission (SSC)

Indian Army में Short Service Commission के लिए अलग Army Officer Entry Sheme है। Short Service Commission के अंतर्गत Join किये हुए army officer 10 वर्ष तक Service कर सकते है इसके पश्चात या तो उन्हें 4 वर्ष के लिए Service बढ़ानी होती है या फिर permanent commission लेना होता है। अब बात करते है Short Service Commission entry scheme के बारे में।

1. Short Service Commission (Technical)

यह army officer शार्ट सर्विस कमीशन मेन तथा वीमेन दोनो के लिए है। इस एंट्री के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नही होती है। इस एंट्री में इंजीनियरिंग मार्क्स के आधार पर कट ऑफ जारी की जाती है तथा कट ऑफ लिस्ट में आने वाले कैंडिडेट को SSB इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भेजा जाता है तथा SSB इंटरव्यू ओर मेडिकल टेस्ट पास कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। सिलेक्टेड कैंडिडेट की OTA (Officer Training Academy) चेन्नई में ट्रेनिंग होती है ट्रेनिंग 49 सप्ताह की होती है या लगभग 11 महीने की होती है। Short service commission के लिए आप वर्ष में दो बार जनवरी तथा जुलाई में अप्लाई कर सकते है।

2. Short Service Commission (Non Technical)

SSC Non Technical एंट्री के लिए भी वर्ष में दो बार जुलाई तथा नवंबर में नोटिफिकेशन निकलता है परन्तु इस एंट्री के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेट को SSB के लिए बुलाया जाता है तथा टेक्निकल एंट्री की तरह SSB पास तथा मेडिकल टेस्ट में फिट होने वाले कैंडिडेट को ही मेरिट लिस्ट के आधार पर सेलेक्ट किया जाता है। इस एंट्री की ट्रेनिंग भी OTA चेन्नई में होती है तथा ट्रेनिंग की अवधि भी समान होती है।

3. NCC Entry Scheme

इंडियन आर्मी अफसर की इस एंट्री स्कीम में केवल वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है जिन्होंने NCC सीनियर डिवीज़न में NCC C सर्टिफिकेट B ग्रेड के साथ पास किया हो। इस एंट्री स्कीम का नोटिफिकेशन भी जून तथा दिसंबर में निकलता है। इस एंट्री स्कीम में जिस आर्मी यूनिट के द्वारा कैंडिडेट को NCC C सर्टिफिकेट जारी किया गया है उसी यूनिट के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है। इस एंट्री स्कीम में भी कैंडिडेट को SSB इंटरव्यू पास करना होता है।

4. शार्ट सर्विस कमीशन (JAG Entry)

इंडियन आर्मी की इस एंट्री स्कीम में केवल law graduate (LLB) डिग्री होल्डर ही कर सकते है। JAG एंट्री में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के LLB में कम से कम 55% मार्क्स होने अनिवार्य है। कैंडिडेट के पास इंडियन बार कौंसिल या स्टेट बार कौंसिल में रजिस्ट्रेशन की योग्यता होना आवश्यक है। इस एंट्री स्कीम में जून तथा दिसंबर में अप्लाई किया जा सकता है तथा एप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट करनी होती है।

5. AFMC एंट्री स्कीम

इंडियन आर्मी अफसर की यह केवल एक ऐसी एंट्री स्कीम है जिसमे कैंडिडेट को SSB इंटरव्यू नही देना होता है। इस एंट्री स्कीम में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी होना आवश्यक है। इस एंट्री स्कीम में कैंडिडेट को लिखित परीक्षा के आधार पर सेलेक्ट किया जाता है तथा सिलेक्टेड कैंडिडेट की ट्रेनिंग AFMC (Armed Forces Medical College) पुणे में होती है। ट्रेनिंग की अवधि 4 वर्ष होती है तथा AFMC के जरिये सिलेक्टेड कैंडिडेट तीनो सेना आर्मी, नेवी तथा एयरफोर्स जॉइन कर सकते है। ट्रेनिंग के बाद कैंडिडेट को MBBS की डिग्री भी प्रदान की जाती है तथा कैंडिडेट सेना में डॉक्टर के पद पर काम करते है।
यह थी इंडियन आर्मी में अफसर कैसे बने, की सम्पूर्ण जानकारी। यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है और यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे।
जय हिंद जय भारत
यह जानकारी दोस्तों साथ शेयर जरुर करे |